नानी घर आया 11 वर्षीय बच्चा लापता, प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, मई 20 -- गोह थाना क्षेत्र के कैथी बेनी गांव से 11 वर्षीय बच्चा आदित्य कुमार लापता हो गया है। वह अपनी मां के साथ नानी घर आया हुआ था। मामले में बच्चे की मां आशा देवी ने गोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि वह कुछ दिन पहले अपने बच्चों के साथ मायका कैथी बेनी गांव आई थीं। मंगलवार को उनका पुत्र आदित्य कुमार खेलने के लिए घर से बाहर गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आशा देवी खुदवां थाना क्षेत्र के पंचहरा गांव की निवासी हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.