एक संवाददाता, अक्टूबर 13 -- एक संवाददाता, कटेया, गोपालगंज। बिहार में एक नाती ने अपनी नानी को बेहद ही खौफनाक मौत दी है। अपनी नानी के साथ एक ही कमरे में सो रहे नाती ने रात के वक्त महिला को 24 बार चाकू से गोद कर मार डाला है। हैरान कर देने वाली वारदात गोपालगंज जिले की है। यहां स्थानीय थाने के बनरहां गांव में रविवार की देर रात रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना में नाती ने अपनी 85 वर्षीय नानी पर चाकू से दो दर्जन से अधिक वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कोईलासी खातून के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके 21 वर्षीय नाती साहेब हुसैन पर है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के ईमिलिया गांव निवासी अनवर मियां का पुत्र साहेब हुस...