नानी के श्राद्ध से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, दोस्ती निभाने में दूसरे की भी गई जान
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बड़कागांव मलंग स्थान के समीप की है, जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दोनों युवक काल के गाल में समा गए। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के सलेमपुर निवासी हरेंद्र राय के पुत्र राजन कुमार (19) एवं नवल राय के पुत्र राकेश कुमार (23) के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना देर रात की होने और आसपास किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण दोनों घायल युवक सड़क किनारे ही पड़े रहे। गुरुवार की सुबह जब स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले, तो सड़क किनारे दोनों को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.