बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ। इसलामपुर थाना अंतर्गत सूढ़ी गांव के पास तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक जहानाबाद जिला के नंद बिगहा निवासी 19 वर्षीय शिशकांत कुमार थे। हरसेनी निवासी संजय राउत ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां का निधन हो गया था। शशिकांत अपनी नानी के दाह संस्कार में शामिल होने फतुहा गया था। अगले दिन वह घर लौट रहा था। उसी दौरान सीमेंट के पोल से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर जान चली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया या।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.