नानी के घर आई 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से रात में घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी व संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। जानकारी के अनुसार किशोरी कुछ दिनों से अपनी नानी के घर रह रही थी। परिजनों का कहना है कि 30 मई रात करीब दो बजे वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयासों के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर उसकी मां ने कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.