लखनऊ, मई 13 -- काकोरी इलाके में नानी की हत्या में शामिल प्रेमी नाती की समर्पण अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। हत्यारोपी अपने पूरे परिवार के साथ एक माह से फरार चल रहा है। आरोपी के घर में ताला लगा हुआ है। मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।काकोरी इब्राहिमगंज निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी का प्रेम प्रसंग भांजे करन से चल रहा था। करन कुछ माह पहले सऊदी अरब से आया था। मनोज की मां शांति देवी की बीती 5 अप्रैल की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में उन्नाव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी को नहीं मिली जमानत जहां उनकी मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने महिला का शव गांव में ही दफना दिया था। शक होने पर पीड़ित ने पत्नी शालिनी से पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराने की बात...