नानिहाल आया युवक युवती को ले गया
बांदा, जून 24 -- नरैनी। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि थाना बबेरू के गुरौली गांव निवासी एक युवक कस्बे के रहने वाले अपने नाना के यहां आया। वह उसकी 20 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना कर सकता है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोहित पुत्र लालमन निवासी गुरौली थाना बबेरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.