बक्सर, मार्च 17 -- डुमरांव। मुख्यमंत्री बिहार ऐतिहासिक परिभ्रमण योजना के अंतर्गत मध्य विद्यालय नोनियापुरा स्कूल के बच्चे सासाराम के लिये गए। जाने के समय बहुत से बच्चों के अभिभावक भी उन्हें भ्रमण के लिये भेजने पहुंच हुए थे। उन्हें सझाते हुए देखा गया की वे बच्चों को बता रहे थे कि जो शिक्षक साथ में जा रहे हैं, उनके आदेश का पालन करना। परिभ्रमण को लेकर बच्चों में खुशी देखी गई। बस में बैठे बच्चों को अभिभावक, शिक्षक के साथ बीडीसी उमेश प्रसाद, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.