नाना-नानी के साथ आए किशोर की गंगा में डूबकर मौत
अलीगढ़, मई 20 -- बुलंदशहर/नरौरा, हिटी। नरौरा में राजघाट गंगा घाट पर नाना नानी के साथ गंगा स्नान को आए एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से निकालकर कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को 15 वर्षीय अश्वनी कुमार उर्फ जितेंद्र उर्फ जतिन पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी साहिबाबाद, होली चौक, थाना सासनी गेट, अलीगढ़ अपने नाना-नानी के साथ राजघाट गंगा तीर्थ पर गंगा स्नान को आया था। पक्के घाट के पास सुबह गंगा तट पर सभी स्नान कर रहे थे। यह भी पढ़ें- नाना-नानी के साथ गंगा स्नान करने आया किशोर डूबा, मौत इस बीच अश्विनी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने अश्वनी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में करीब एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.