बोकारो, मार्च 6 -- नावाडीह, प्रतिनिधि।हजारीबाग के बरही थाना के करियातपुर निवासी बिनोद साव की 19 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी जो बेरमो के नावाडीह स्थित अपने नाना घर के लिए निकली थी, अचानक गायब हो गई है। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ आने लगा है। युवती के लापता होने के संबंध में डुमरी थाना में सनहा दर्ज कराया गया है। युवती की मां यशोदा देवी के अनुसार एक मार्च को ही नावाडीह थाना स्थित नाना घर जाने के लिए बरही में उसे बस बिठाया गया। उसके बाद दोपहर तीन बजे जब फोन किया गया तो बताया कि डुमरी बाईपास से उतर कर नावाडीह जाने के लिए टेंपू में बैठने जा रही है। इसके बाद फोन अचानक कट गया और फिर फोन करने पर नहीं लगने लगा। युवती की मां ने फिर शाम को नाना घर फोन किया तो नानी से पता चला कि वह नावाडीह नहीं पहुंची है। युवती के अचानक गायब होने से दोनों जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.