नाना के घर से किशोरी फरार, पुलिस से गुहार
गंगापार, जून 18 -- ननिहाल आयी एक किशोरी बीती आधी रात को पीछे के दरवाज़े से भाग निकली। सुबह किशोरी नहीं दिखाई दी तो किशोरी के मामा ने फोन से उसके पिता को घटना की सूचना दी। प्रतापगढ़ जनपद के एक गांव की किशोरी बहरिया थाना के एक गांव अपने ननिहाल आयी थी। बुधवार की आधी रात को किशोरी घर के पीछे का दरवाजा खोलकर कहीं चली गई। सुबह ज़ब किशोरी घर में नहीं दिखी तो उसके ननिहाल में खलबली मच गयी। सूचना पर किशोरी के माता और पिता प्रतापगढ़ से बुधवार को बहरिया थाना पहुंचे और लिखित शिकायत में बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.