नानामऊ बिल्हौर तिराहे से बांगरमऊ होकर हरदोई न जाएंगे वाहन
कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी के हरदोई के मल्लावां में नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने नानामऊ तिराहा (बिल्हौर ) से बांगरमऊ होकर हरदोई की ओर जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्जन किया है। कानपुर नगर में नानामऊ तिराहे से हरदोई की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन 28 अप्रैल की शाम 6 बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक रहेगा। वाहन सवारों से अपील की गई है कि वे डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस औऱ दमकल वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता देकर जाने में सहयोग करते रहें। यूं रहेगा डायवर्जन- बिल्हौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन नानामऊ तिराहा से बांगरमऊ होते हुए हरदोई की ओर नहीं जाएंगे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में तैयार, 12 जिलों को सीधी कनेक्टिविटी; यूपी को मिलेगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.