उन्नाव, अगस्त 1 -- बांगरमऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एएसपी दक्षिणी शैलेंद्र लाल और सीओ हर्ष मोदी ने नानामऊ गंगाघाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कुंडेश्वर धाम एवं नौबस्ता घाट क...