चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने सियाराम कुटीर पहुंचकर भारत रत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि दी। वह उनके साथ बिताए पलों को याद कर भाव विभोर हो उठे। कुछ देर नानाजी के कक्ष में ही बैठकर उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपनी चिर-स्मृतियां साझा की। सियाराम कुटीर में डीआरआई के कार्यकर्ता निखिल मिश्रा ने रोली टीका व गमछा के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि कि नानाजी का कार्य यज्ञ की तरह है। उनको देखकर एक विशेष ऊर्जा का संचार होता है। तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जब गोंडा आए थे, तब उस समय वह भी गोंडा में नानाजी के कार्यों के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। नानाजी के स्वाबलंबन कार्यों को बहुत नजदीक से देखने का अवसर कई बार मिला है। कहा कि भारत रत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.