बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज इमिलिया कोडर में राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शुक्ला सहित समस्त शिक्षकगणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने "हर हाथ में होगा काम, हर खेत में होगा पानी" ग्रामोदय गीत सामूहिक रूप से गाकर नानाजी के ग्राम विकास के संकल्प को स्मरण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि नानाजी का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचारहम अपने लिए नहीं बल्कि अपनों के लिए है। मेरे अपने वे हैं जो पीड़ित, उपेक्षित और वंचित हैं। उन्होंने बताया कि ...