नानाजी के जीवन से मिलती रही राष्ट्रसेवा की प्रेरणा
चित्रकूट, सितम्बर 28 -- चित्रकूट, संवाददाता। अभी हाल ही में नियुक्त मप्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर सोमवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचकर दर्शन-पूजन कर माथा टेका। इसके बाद सियराम कुटीर पहुंचे और भारतरत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कुछ देर नानाजी के कक्ष में बैठकर उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपनी चिर-स्मृतियां साझा की। उन्होंने कहा कि नानाजी के जीवन से उन्हें लगातार राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती रही है। चित्रकूट आने पर भगवान कामदनाथ के साथ नानाजी के दर्शन असली तीर्थ है। उनको अभी हाल ही में हाईकमान ने मप्र की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले वह काशी, पश्चिम के अलावा राजस्थान व तेलंगाना प्रांत के संगठन मंत्री रह चुके हैं। इन सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.