बदायूं, मई 15 -- घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इलाके के गांव नानाखेड़ा निवासी 20 वर्षीय दिनेश पुत्र तोताराम ने घर में ही कमरे में फांसी पर लटककर जान दे दी। जब परिजनों ने फंदे पर झूलता हुआ शव देखा तो कोहराम मच गया। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कछला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...