नानवेज दुकानदार भिड़े, चापड़ मार किया लहूलुहान
लखनऊ, जून 7 -- आशियाना के पकरी पुल पर संचालित दो नॉनवेज के दुकानदार शनिवार देर शाम व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते भिड़ गए। एक दुकानदार ने दूसरे पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आशियाना के कासिमपुर पकरी के निवासी अजीत पाल की पकरी पुल पर ही पाल नॉनवेज के नाम से दुकान है। उनके बगल में ही आशियाना के सेक्टर आई निवासी अमन कश्यप भी नॉनवेज की दुकान संचालित करते हैं। दोनों दुकानदारों में आपस में दुकानदारी को लेकर प्रतिस्पर्धा रहती है। अजीत का आरोप है कि शनिवार शाम अमन उनकी दुकान के अंदर घुस गया। बिना किसी बातचीत के ही अमन ने हाथ में लिए चापड़ से उन पर हमला बोल दिया। चापड़ अजीत के हाथ में चापड़ जा लगा। हाथ से काफी खून बहने लगा। दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोपी को घेर लिया। आशियाना पुलिस ने दोनों नॉनवेज दुकानदारों को हिरासत में लिया। हमले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.