बहराइच, जून 5 -- बलहा । नानपारा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह व पुलिस बल ने हाड़ा बसेहरी नहर पुल के पास शुक्रवार सुबह दो शातिर चोर नानपारा देहाती के भज्जापुरवा निवासी मंटू उर्फ राम सूरत, राफे अली को धर दबोचा है। उनके पास से 5100 रूपये व एक जोड़ी पायल चांदी बरामद की है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि इन गिरफ्तार आरोपियों ने भोपतपुर बेलवा में अमित कुमार श्रीवास्तव के यहां 26 मई की रात चोरी की वारदात का जुर्म कबूल किया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...