बहराइच, अप्रैल 28 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा कस्बे में मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच लंबा जाम लगने से लोगों का पसीना छूट गया। दोपहर के समय मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 42 डिग्री तापमान में घंटों जाम में फंसे लोग बिलबिलाते नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और ठेला-रेहड़ी वालों की वजह से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। आखिरकार पास के एक स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को व्यवस्थित कर धीरे-धीरे जाम खुलवाना शुरू किया। उनके प्रयासों से काफी देर बाद यातायात सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.