पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। नानकसागर बांध के विस्थापितों ने डीएम दफ्तर पहुंच कर कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराने की मांग की। डीएम को उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन समेत आवमानना वाद संबंधी दस्तावेज प्रदान कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में गढ़ी पट्टी नानकमत्ता के जनरैल सिंह पुत्र प्यार सिंह व अन्य लोगों ने एक प्रतिनिधिमंडल के तौर पर कलेक्ट्रेट में पहुंच कर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की। बताया कि पूर्व में नानक सागर बांध बनाने को जमीनें ली गई थी। इसके एवज में दूसरी जगह काबिज करने अथवा मुआवजा दिलाए जाने की बात कही गई थी। पर इस पर अमल नहीं किया गया तो पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली। इसमें कोर्ट ने सकारात्मक तौर पर बात को सुना और हक में फैसला दिया। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायिक प्रक्रिया संबंधी दस्तावेजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.