कानपुर, अप्रैल 12 -- कल्याणपुर। नानकारी में गोवंश का सिर और अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को शांत कराया। इसके साथ ही मौके से मिले गोवंश के सिर और अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.