नानकसागर डैम तट पर हुआ हरित योग कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रपुर, मई 29 -- नानकमत्ता, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की श्रृंखला में नानकसागर डैम के तट पर "हरित योग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के बीच योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में योग कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने योग और प्रकृति के सामंजस्य को मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। आयोजन आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के निर्देशन में हुआ। आठ सदस्यीय टीम का नेतृत्व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रतापपुर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावना जोशी ने किया। गुरुनानक इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. कमलजीत कौर ने भी सहयोग दिया। योगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.