नानकसागर डैम घूमने आए दो युवकों से मारपीट
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- सितारगंज, संवाददाता। नानकसागर डैम घूमने आए दो युवकों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नानकमत्ता कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि ग्राम विशनपुर मुस्तकिल थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत यूपी निवासी राजपाल पुत्र विफा ने तहरीर देकर बताया कि 17 जुलाई को उनका पुत्र राजीव और उसका फुफेरा भाई अजीत पुत्र बसंत निवासी ग्राम भरा पचपेड़ा, थाना अमरिया, नानकसागर डैम घूमने आए थे। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर डैम परिसर स्थित गार्डन में घूमना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे राहुल पुत्र रामप्रकाश, गुरदीप पुत्र रंजीत राम, अजीत पुत्र विद्याराम और अरुण पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम भरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.