पिथौरागढ़, मई 18 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। मैदानी क्षेत्र से सीमांत में स्मैक सप्लाई कर युवाओं को बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने नगर के महादेव धारे वाली रोड चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बौद्ध आश्रम के पास स्कूटी से आ रहा एक युवक एसओजी के वाहन देखकर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर युवक ने पकड़कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से 5.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...