रुद्रपुर, जुलाई 4 -- नानकमत्ता, संवाददाता। सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिडौरा मझोला बाजार में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मृत दूसरे युवक की भी शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने राहुल चुनारो के परिजनों की मदद से दूसरे मृतक की पहचान कमल खड़का पुत्र भीम बहादुर खड़का निवासी दोधारा चांदनी, जिला कंचनपुर (नेपाल) के रूप में की। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से कार और बाइक दोनों जल गए थे। यह भी पढ़ें- सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि राहुल ...