नानकमत्ता में 35 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- नानकमत्ता। एसओटीएफ कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मझोला बिडौरा गांव में छापेमारी कर 35.08 ग्राम स्मैक के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 960 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने 30 वर्षीय बलजीत कौर पत्नी छिन्दर सिंह, निवासी ग्राम बिडौरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को उपनिरीक्षक दीपा अधिकारी के नेतृत्व में एसओटीएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम ने घर के बाहर महिला और चार-पांच युवकों को देखा। पुलिस की गाड़ी देखते ही युवक खेतों की ओर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.