रुद्रपुर, मई 13 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र के दहला रोड स्थित हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में किच्छा के एक युवा व्यापारी और चम्पावत के एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक फार्च्यूनर वाहन और नई कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि चम्पावत निवासी शिक्षक संजय पांडे और उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी हल्द्वानी के शोरूम से नई कार खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नानकमत्ता के दहला रोड हा...