रुद्रपुर, मार्च 1 -- नानकमत्ता, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नानकमत्ता में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया। सम्मेलन में जिला कार्यवाह समरपाल एवं प्रांत संयोजक, एकल अभियान ग्रामोत्थान की मधु शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वजागरण, नागरिक कर्तव्यों के पालन और भजन-भोजन की परंपरा को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। मधु शर्मा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर समाज सुधार के प्रत्येक क्षेत्र में भारतीय नारियों ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी योग्यता का परिचय दिया है। वर्तमान परिदृश्य में भी महिलाओं को हर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.