नाद फेंकने से टूटी सीमेंट सीट, विरोध पर मारपीट
गोरखपुर, मई 19 -- पीपीगंज। क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत जिन्दापुर गांव में टीनशेड पर गाय का नाद फेंकने से सीमेंट सीट टूट गई। विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन्दापुर गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी जयहिंद कुमार ने तहरीर में बताया कि 17 मई को उनके पट्टीदारों ने उनके टीनशेड वाले मकान पर गाय के खाने का नाद उठाकर फेंक दिया, जिससे सीमेंट सीट और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें और उनके पति को मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राम अषीश, कौशल किशोर और विजयी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.