मधेपुरा, फरवरी 14 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रही टोला वार्ड 1 की एक महिला ने गांव के ही कई लोगों पर मवेशी का नाद तोड़ देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के आवेदन पर रही टोला वार्ड 1 के गजेन्द्र साह, बिजल साह सहित उसके परिवार के पांच लोगों के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। घटना बीते सोमवार के शाम की बताई जाती है। पीड़ित महिला ग्रामीण मनोज साह की पत्नी नूतन देवी ने बताया कि घटना के समय सभी आरोपी उसके दरवाजे पर आ धमका और मवेशी का चारा खिलाने वाले नाद को उठा कर फेंकने लगा। मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। लात - घूसों के प्रहार से वे बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के दौरान गले से सोने की चकती झटक लेने का भी उसने आरोप लगाया है। महिला की मानें तो नाद उसके निजी जमीन में रखा हुआ था। उसने बताया कि आरोपी जबरन जमीन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.