नादेही में संघ अध्यक्ष को समारोह पूर्वक विदाई दी
काशीपुर, मई 9 -- जसपुर। नादेही चीनी मिल में कार्यरत हेड फिटर, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। शनिवार को चीनी मिल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल का स्वागत किया गया। मनोज पाल ने मजदूर संघ अध्यक्ष प्रभुनाथ को विदाई दी। मनोज पाल ने चीनी मिल कर्मी एवं अफसरों से मेहनत, ईमानदारी से काम करने की बात कही। कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष को वेतन कटौती से संबंधी एक ज्ञापन सौंपा। यहां चीफ केमिस्ट राजवीर चौधरी, अतुल चौहान, चंद्रशेखर, राजवीर सिंह, चंद्रशेखर सती, लक्ष्मण बिष्ट, मनोज गुप्ता, मनोज चौहान, राजेंद्र चौहान, रुस्तम अली, शरीफ खान, सत्यपाल सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.