काशीपुर, जून 19 -- जसपुर। नादेही चीनी मिल के किसानों को गन्ना भुगतान करने से किसान प्रसन्न है। मिल के किसानों को 8.51 करोड़ का भुगतान होने से चीनी मिल कर्ज से मुक्त हो गई है। रकम कृषकों के खाते में भेज दी गई है। चीनी मिल के प्रभारी जीएम राजवीर सिंह ने बताया कि कि पेराई सत्र में क्रय किए गए 12.18 लाख कुंतल गन्ने की पैराई कर 1,16 688 कुंतल चीनी का उत्पादन किया। चीनी परता 9.75 प्रतिशत रही। बताया कि सभी किसानों का पूरा भुगतान कर दिया गया है। अब मिल पर किसानों का कोई बकाया नहीं रह गया है। जीएम ने कृषकों से आगामी पेराई सत्र के लिए अधिक से अधिक गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नादेही चीनी मिल ने किसानों को भेजी रकम उधर, चीनी मिल से पूरी रकम मिलने से कृषक प्रसन्न है। किसानों ने राज्य सरकार,जीएम का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...