काशीपुर, दिसम्बर 15 -- जसपुर। नादेही चीनी मिल ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। इससे पहले चीनी मिल ने 28 नवंबर तक का भुगतान कर दिया है। जीएम सीएस इमलाल ने बताया कि चीनी मिल ने पांच दिसंबर तक खरीदे गए एक लाख 36 हजार कुंतल गन्ने के सापेक्ष 5 करोड़ 53 लाख रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया । अब तक चीनी मिल ने 4 लाख 90 हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर करीब 42630 कुंतल चीनी का उत्पादन किया है। बताया कि एक सप्ताह में दूसरी बार किसानों के खातों में रकम भेजी गई है। बताया कि मिल की ऑन डेट रिकवरी 10 है जबकि टू डेट 9.08 है। उन्होंने किसानों से साफ एवं अगेती फसल का गन्ना लाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.