नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जिम ट्रेनर नादिर शाह हत्याकांड के आरोपी अनवर खान उर्फ ​​चाचा ने नियमित जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उच्च न्यायलय ने आरोपी की याचिका पर दिल्ली पुलिस से मामले की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अफगान मूल के जिम ट्रेनर नादिर शाह की सितंबर 2024 में ग्रेटर कैलाश में उनके जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि नादिर शाह की हत्या कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर हासिम बाबा के जरिए की गई थी। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया की पीठ ने अनवर खान उर्फ ​​चाचा की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से जवाब मांगा है। सुनवाई की अगली तारीख 21 अप्रैल रखी गई है। मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने अनवर खान उर्फ ​​चाचा की भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

ह...