धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद। बंगाल सिपाही बहाली मामले में जेल गए उज्ज्वल ने पूछताछ में बताया कि बंगाल के नादिया में विश्वजीत और अमजद प्रतियोगी परीक्षाओं का कोचिंग सेंटर चलाते हैं। दोनों बंगाल में होने वाली बहाली परीक्षाओं में लड़कों को नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करते हैं। विश्वजीत के कहने पर ही उज्ज्वल ने झरिया स्थित लॉज में लड़कों को ठहराया था। उज्ज्वल ने तो यहां तक बताया कि ऐसे 300 अलग-अलग लोकेशन पर लड़कों को ठहरा कर उन्हें प्रश्न-पत्र के उत्तर की तैयारी की गई थी। उसने बताया कि झरिया के भगतडीह का राहुल गुप्ता भी रैकेट में शामिल है। जेल गए लॉज संचालक ऋषि राज गोस्वामी के पिता राजशेखर गोस्वामी को भी पुलिस खोज रही है। उज्ज्वल ने बताया कि सोनू के माध्यम से बंधन लॉज में लड़कों को ठहराने का करार हुआ था। ऋषि राज और उसके पिता राजशेखर ने लड़कों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.