नादान महल रोड पर केबल फाल्ट, 15 घंटे बिजली-पानी ठप
लखनऊ, जून 14 -- नादान महल रोड उपकेंद्र के अशर्फाबाद में रविवार सुबह छह बजे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गया। इससे करीब 500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह के वक्त बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार उपकेंद्र व टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट ढूंढने निकले। काफी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे फाल्ट मिला। इसके बाद सड़क खोदने का काम शुरू हुआ, लेकिन भूमिगत केबल के नजदीक से सीवर की पाइप लाइन जा रही थी। ऐसे में कर्मचारियों ने बहुत सावधानी से सड़क की खुदाई की। हालांकि 15 घंटे बाद रात नौ बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी जावेद, अशफाक खान ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न आने से इनवर्टर तक बंद हो गये। सुबह-शाम घरों में पानी नहीं आया। देर शाम महिलाओं व बच्चों ने सरकारी नलकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.