नादरगंज में सड़क खुदाई से केबल फाल्ट, बिजली गुल
लखनऊ, मार्च 31 -- नादरगंज में सड़क खुदाई के दौरान मंगलवार को दोपहर 12 बजे अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे चिल्लावां, तपोवन नगर और हिन्द नगर सहित कई बड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। गर्मी में परेशान उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि केबल फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप हुई थी, जिसे मरम्मत के बाद शाम को बहाल किया जा सका। इसके अलावा, गोमती नगर विस्तार के कौशलपुरी खरगापुर क्षेत्र में भी दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रहने से निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की बिजली बकाये पर कनेक्शन काट दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.