लखनऊ, फरवरी 4 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। नादरगंज में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैगन आर की टक्कर से मंगलवार देर रात स्कूटी सवार ललित चौधरी (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक ललित बंथरा के औरांवा के रहने वाले थे। नादरगंज स्थित एक ब्रेड फैक्टरी में नौकरी करते थे। मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म कर फैक्ट्री से घर जा रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से आयी तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित स्कूटी से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायल ललित को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.