नादई में पैमाइश के दौरान पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव
फिरोजाबाद, मई 24 -- थाना नसीरपुर के गांव मोहम्मदपुर नादई में जमीन की पैमाइश करने गई पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के सामने दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला बोलते हुए मारपीट कर दी। घरों की छत पर चढ़कर पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के पहुंचने पर चार लोगों को पथराव एवं अभद्रता करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दुष्यन्त कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम मौहम्मदपुर नादई थाना नसीरपुर अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करना चाहता था, लेकिन गांव के दबंग निर्माण नही करने दे रहे थे। दुष्यंत ने इस मामले की एसडीएम से शिकायत की। शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मामले के निस्तारण के लिए पुलिस के साथ गांव पहुंची तथा यहां पर पहुंच कर जमीन की पैमाइश की। यह भी पढ़ें- नादई में पैमाइश के दौरान पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव जमीन की पैमाइश के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.