बक्सर, अप्रैल 15 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए रोहतास के युवक की बाइक चोरों ने गायब कर दी। इस संबंध में उसने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। रोहतास जिले के नोखा थाना के हथिनी गांव निवासी गोविंद कुमार के मुताबिक बीते सोमवार को वह परीक्षा दिलवाने के लिए अपनी पत्नी को लेकर बक्सर आया था। शाम ढले चरित्रवन इलाके में गंगा किनारे स्थित नाथ बाबा मंदिर चला गया। बाइक मंदिर के पास खड़ी कर खुद परिसर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.