बरेली, जून 28 -- नाथनगरी जलाभिषेक समिति द्वारा आयोजित सप्तनाथ मंदिर श्रृंखलाबद्ध रुद्राभिषेक कार्यक्रम 13 जुलाई से 24 अगस्त तक होगा। इसके लिए समिति के सदस्यगण जल संग्रह के लिए कछला घाट पर सुबह छह बजे रवाना हुए। वहां स्नान व गंगा आरती के उपरांत भंडारा किया गया। वापस शाम छह बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर गंगाजल लेकर पहुंचे। सभी पदाधिकारी नगर आयुक्त से भी मिले। नाथ नगरी के विभिन्न शिवालयों यात्रा मार्ग की सफाई, चूना सड़क की मरम्मत, मंदिरों की सफाई, जल व्यवस्था, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं सुचारू से ठीक कराने का आग्रह किया। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि सप्तनाथ मंदिरों पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। यह भी पढ़ें- नाथ नगरी जलाभिषेक समिति का चरणबद्ध सप्तनाथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम 13 जुलाई से गंगाजल जल लेने गये...