जहानाबाद, अप्रैल 26 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के नाथ खसरा गांव में शनिवार की देर रात किसान राम विनय शर्मा के खलिहान में अचानक आग लगने से वहां रखी करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात खलिहान से अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना मेहंदिया थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अग्निशमन की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के अन्य खलिहानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.