जहानाबाद, मई 3 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के नाथ खरसा ग्राम में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर दोनों पक्षों द्वारा मेहंदिया थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले मामले में कांड संख्या 78/26 राजू कुमार द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें दीपू कुमार, छोटू उर्फ राजेश एवं पिंटू कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले में कांड संख्या 79/26 बेला देवी द्वारा दर्ज कराई गई। इस मामले में रमेश कुमार, राजू कुमार एवं संजय राम को आरोपित किया गया था, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद के क...