नाथवानी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा ने दी बधाई
सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिलाध्यक्ष दीपक पुरी पूर्व विधायक बिमला प्रधान ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे एनडीए की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि बताया। जिलाध्यक्ष ने अपने बधाई संदेश में कहा कि परिमल नाथवानी एक अनुभवी, दूरदर्शी और विकासोन्मुख सोच रखने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका अनुभव तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनका जुड़ाव राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनके पहुंचने से जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड RS चुनाव में कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.