भागलपुर, अप्रैल 2 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में 23 मार्च को हुई रौशन कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और छापेमारी के कारण इन बदमाशों ने न्यायालय की शरण ली। सरेंडर करने वाले आरोपियों में रोहित कुमार, आशीष कुमार और गुलझारी शामिल हैं। गौरतलब है कि बीते 23 मार्च को मथुरापुर गांव में स्मैकर गैंग के इन युवकों को रौशन कुमार ने स्मैक पीने से मना किया था। इसी बात से आक्रोशित होकर चारों युवकों ने रौशन को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रौशन का मायागंज अस्पताल में तीन दिनों तक इलाज चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.