भागलपुर, मार्च 29 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मथुरापुर गांव में स्मैक पीने से मना करने पर पिटाई से युवक कीमौत के बाद स्मैक गैंग के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस हत्याकांड के आरोपी पूर्व मुखिया पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार सूखे नशे का कारोबार बढ़ रहा है। चार दिन पहले नाथनगर थाना परिसर एसएसपी प्रमोद कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद में किया था, जिसमें अधिकांश लोगों ने युवा पीढ़ी को इस ब्राउन शुगर के नशा से छुटकारा कराने की विनती की थी। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजीव रंजन को कार्रवाई का निर्देश दिया था। नाथनगर इंस्पेक्टर ने बाबूटोला इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.