भागलपुर, जुलाई 26 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बिहार बंद को लेकर नाथनगर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों और अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की थी। नाथनगर के सुभाष पार्क, नाथनगर रेलवे स्टेशन, नूरपुर समेत अन्य प्रमुख इलाकों में पुलिस बल की तैनाती थी। इस दौरान इलाके से गुजरने  वाली सभी संदिग्ध वाहनों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर थी। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि बिहार बंद को लेकर इलाके में लॉ एंड ऑर्डर के मद्देनजर पुलिस- प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया था। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा जंक्शन पर नवनिर्मित प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश एसएसपी...