नाथनगर में ब्राउन शुगर के साथ आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- नाथनगर । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना की गश्ती पुलिस ने रात साढ़े दस बजे के करीब ब्राउन शुगर को लेकर इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में करीब आधा दर्जन से अधिक पैडलर रन्नूचक सहित अन्य जगहों से गिरफ्तार किया है। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी इस गिरोह के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। ब्राउन शुगर कितनी मात्रा में बरामद हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं। इसके अलावा सिपाही प्रशिक्षण नाथनगर के एक पीटीसी की भी शराब के नशे में पकड़े जाने की सूचना है। नाम पूछने पर नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी ने कहा अभी नाम नहीं पता चला है। पता करके बताते हैं। ब्राउन शुगर को लेकर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.