भागलपुर, मार्च 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अनाथालय रोड स्थित गुरुकुल इंटर स्तरीय स्कूल के पास शनिवार दोपहर दो बजे पेड़ा बेच रहे कबीरपुर निवासी मो. शिराजुल की तीन-चार नशेड़ियों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। नशेड़ियों ने कहा कि यहां पर ठेला क्यों लगाता है। पेड़ा खिलाता नहीं है। इस जगह पर पेड़ा बेचना है तो भांग वाला बेचो। वहीं पास खड़े एक सरकारी महिला एकाउंटेंट के ड्राइवर जब पेड़ा वाले को बचाने के लिए पहुंचा तो नशेड़ियों ने उसका भी कपड़ा फाड़ दिया और पास रखी ईंट से उसका पैर कुचलने की कोशिश की।ड्राइवर दौड़कर नाथनगर थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना में मौजूद पदाधिकारियों ने पहले उनसे लिखित मांगा तब जाने की बात कही। ड्राइवर ने लिखित दिया। इस क्रम में उसे आधे घंटे से अधिक थाने पर ही लग गए। जब तक पुलिस पहुंची तबतक सभी न...